MP : मध्य प्रदेश में बारिश की कमी के बीच भोपाल में शनिवार को अजीबो-गरीब टोटका देखने को मिला। यहां कांग्रेस नेताओं ने कोलार तिराहे पर गधों को फूल-माला पहनाई, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की कामना की गई।
लोक परंपरा का दिया हवाला
कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि मालवा-निमाड़, इंदौर, उज्जैन, खंडवा और बुरहानपुर में लंबे समय से यह परंपरा रही है। मान्यता है कि गधों का सम्मान करने और उन्हें मिठाई खिलाने से अच्छी वर्षा होती है। सिद्दीकी ने कहा कि किसान बोवनी पूरी कर चुके हैं और खेती पर खर्च भी कर चुके हैं। लेकिन बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम हो रही है। यदि जल्द पानी नहीं बरसा तो फसल प्रभावित हो सकती है।
बारिश का इंतजार
मध्य प्रदेश में इस मानसून अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। कई जिलों में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में नया मौसम तंत्र सक्रिय होने और कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
Bhopal, Madhya Pradesh: Amid a delayed monsoon, residents performed an unusual ritual by feeding gulab jamuns to donkeys in an attempt to appease the rain gods and pray for rainfall. pic.twitter.com/HvfH1EdIaL
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
इसे भी पढ़ें : 403 विधानसभा सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई को होने वाली ये बड़ी परीक्षा हुई स्थगित… जानें
इसे भी पढ़ें : सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं CISF की पूर्व IG…
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में भर्ती वांगचुक, इलाज लेने से किया इनकार…








