Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी है। 26 जुलाई 2026 को होने वाली परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी। आयोग ने इसकी वजह अपरिहार्य कारण बताई है। BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि अलग से घोषित की जायेगी। फिलहाल आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का विस्तृत कारण नहीं बताया है। 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 1186 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि नई परीक्षा तिथि और संशोधित कार्यक्रम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी। ऐसे में उम्मीदवार नियमित रूप से BPSC की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
इसे भी पढ़ें : सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं CISF की पूर्व IG…
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में भर्ती वांगचुक, इलाज लेने से किया इनकार…
इसे भी पढ़ें : सरकारी जमीन पर कब्जे की आशंका से भड़का गांव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से गूंजेगा ‘हर हर महादेव,’ पहली कांवड़ से जुड़ी मान्यतायें… जानें








