Khunti (Rupam) : कोरोना वायरस अब बच्चों के रगों में भी रेंगना शुरू कर दिया है। दुखद यह है जो बच्चे इस मकड़जाल में जकड़ें हैं वे अनाथ हैं। ये सभी बच्चे पल पोश रहे हैं खूंटी के हुटार गांव में बसे ‘सहयोग विलेज अनाथालय’ में। अनाथ 65 बच्चों में 35 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन और संस्था ने बच्चों की सेहत को ठीक करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। नतीजा 5 को छोड़ सभी बच्चे पहले जैसे तंदुरुस्त हो गए। जो अब भी पीडि़त हैं उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
बच्चों को कोरोना रोग और उससे बचने के उपाय का रोज पाढ़ पढ़ाया जा रहा है। इन अनाथ बच्चों की खासियत यह है कि वह बड़ों या अन्य की तरह डरें नहीं। खेलते कूदते लड़कर जंग जीत लिया। जबसे कोरोना के बारे में जानें तब से कहते हैं अरे बाप, यह तो बहुत खतरनाक बीमारी है। उनका लगातार हौसला अफजाई किया जा रहा है। आईये, देखें, सुनें और समझें कैसे कोरोना पर भारी पड़ गया इन अनाथ बच्चों का बुलंद इकबाल।
इसे भी पढ़ें : यहां टीका नहीं लेने वाले कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन, जानिये क्यों…
इसे भी पढ़ें : एक June तक बढ़ा Bihar #LockDown, जानिये इस बार क्या है पाबंदियां












