spot_img
spot_img
spot_img

NO Vaccine NO Salary, फरमान जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सारण : बिहार के सारण के डीएम ने एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि जो भी सरकारी कर्मचारी कोरोना वैक्सीन नहीं लगाएगा, उसे अगले आदेश तक सैलरी नहीं दी जाएगी। डीएम डॉ. नीलेश रामचंद्र देव के इस फरमान से हर कोई सकते में है।

इसे भी पढ़ें : #Bokaro स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर ने सहकर्मी की पत्‍नी को किया इतना परेशान कि दे दी जान, ऐसे करता था ब्‍लैकमेल

आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगाएं और इसकी सूचना दफ्तर में दें। इसके अलावा कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लगाया है, उनकी सैलरी अगले आदेश तक रोक दी जाएगी।

डीएम के इस फरमान से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब वैक्सीन उपलब्ध होगी, तभी टीका लग पाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि 18 से 45 साल के बीच के कर्मचारियों के लिए वैक्सीन का स्लॉट ही खाली नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे टीका कैसे लेंगे।

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान यास को लेकर अलर्ट, 25 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

जानकारी के अनुसार बीते 9 मई को आपदा विभाग के कार्यालय सहायक प्रकाश कुमार पांडे की कोरोना से मौत हो गई थी। डीएम को जब इसकी जानकारी मिली कि मृतक कर्मी ने टीका नहीं लिया था। उसके बाद डीएम ने कड़े आदेश देते हुए सभी कर्मियों को प्राथमिकता के तौर पर टीका लेने का कहा। उन्‍होंने कहा कि जो टीका नहीं लगवाएगा उसे सैलरी नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...