Patna : बढ़ते कोरोना संक्रमण के चेन को ब्रेक करने के लिए बिहार सरकार ने Lockdown को फिर से बढ़ा दिया है। इस बार LockDown एक जून तक बढ़ाया गगया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी एक ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए मतलब एक जून 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आगे लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रियों एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद यह फैसला लिया गया। सारी पाबंदियां और छूट पहले की तरह लागू रहेंगी।
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…
इसे भी पढ़ें : #Bokaro स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर ने सहकर्मी की पत्नी को किया इतना परेशान कि दे दी जान, ऐसे करता था ब्लैकमेल










