spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब पैंगोंग झील के इलाके में भी फुल 4G Network, JIO ने शुरू की सेवा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : अब यूजर्स केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पैंगोंग झील के इलाके में भी तेज इंटरनेट 4जी की सेवाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर स्थित स्पंगमिक गांव में 4 जी वॉयस और डेटा सेवाओं की शुरुआत कर दी है। पैंगोंग झील के आसपास 4 जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला जियो पहला ऑपरेटर बन गया है। लद्दाख में पैंगोंग पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। हर साल हजारों देशी विदेशी पर्यटक पैंगोंग झील की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं।

लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने जियो मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इलाके के लोग लंबे समय से 4जी कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे। रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही उनकी मांग पूरी हो गई है। जियो की 4जी सेवा इलाके की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के अलावा क्षेत्र में पर्यटकों और सैनिकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

रिलायंस जियो, लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। बेहद कठिन मौसम वाले इस इलाके में स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं। साल में काफी लंबे समय तक, यह इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़का रहता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस इलाके में टावर लगाकर जियो ने इसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है। इलाके के लोग अब देश के बाकी हिस्सों से 4जी नेटवर्क के माध्यम से जुड़ गए हैं।

मई के महीने में जियो ने खालसी ब्लॉक के कांजी, उरबिस और हनुपट्टा गांवों और दिस्कित ब्लॉक के चुंगलुंगखा गांव में भी अपनी सेवाएं शुरू की थी। जियो ने पहले ही इस क्षेत्र में कारगिल, ज़ांस्कर और डेमचोक जैसे क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क स्थापित कर दिया है। लद्धाख के सबसे बड़े शहर लेह में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

लॉन्च के मौके पर मौजूद लोगों में एडवोकेट ताशी ग्यालसन, चेयरमैन / सीईसी, एग्जीक्यूटिव काउंसलर ताशी याकज़ी और एलएएचडीसी लेह के काउंसलर स्टैनज़िन चोस्पेल, जीएच. मेहदी भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : पति ने की ऐसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में लगाने पड़े 8 टांके… देखें

इसे भी पढ़ें : रूस में बेटे की डेड बॉडी, मां की हालत देख दरकता है हर किसी का कलेजा, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : घर में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, 4 महिला और 2 युवक इस हाल में धराये… देखें

इसे भी पढ़ें : पहले पति फिर पत्नी, बेटा-बहू और दो पोते की फंदे पर लटकी मिली लाश, देखें…

इसे भी पढ़ें :

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...