spot_img
spot_img
spot_img

बिहार से धराया कुख्‍यात नक्‍सली गणेश प्रसाद, सिमडेगा पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने बिहार के पालीगंज से एक कुख्यात नक्सली को धर दबोचा। उस पर सिमडेगा के पाकरटांड थाना में एक ठेकेदार से टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने का आरोप था। इस संबंध में पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नक्‍सली की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी सह थाना प्रभारी सिमडेगा और थाना प्रभारी पाकरटांड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने इंटेलिजेंस सूचना के आधार पर पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से उसे धर दबोचा।

वह पटना जिले के खीरीमोड़ थाना के इमामगंज बाजार जामहारू का रहने वाला है। उसका नाम गणेश प्रसाद उर्फ गणेश उर्फ हिप्पी है। उसके आपराधिक इतिहास की जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह माओवादी संगठन के कई बड़े उग्रवादियों से संपर्क में था। साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक जघन्य नक्सली और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कई घटनाओं में वह फरार भी था। उसकी तलाश अरवल, पटना और पालीगंज पुलिस कई सालों से कर रही थी।
सिमडेगा एसपी शम्‍स तबरेज ने छापेमारी टीम में शामिल सदस्‍यों को नगद पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया।

Read More :वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना जांच का नया तरीका, गरारा से तीन घंटे में पता चलेगा रिपोर्ट

Read More :खतरनाक है कोरोना का नया डेल्टा वेरिएंट, इंडियन वैक्‍सीन कारगर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...