spot_img

खतरनाक है कोरोना का नया डेल्टा वेरिएंट, इंडियन वैक्‍सीन कारगर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : एम्स दिल्ली में बायोकेमेस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रदीप कर्माकर ने कहा है कि नया डेल्टा वेरिएंट काफी संक्रामक है और ये बीमारी दोबारा अक्सर नए वेरिएंट के साथ आती है, जो और भी खतरनाक हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार जो वैक्सीन इस्तेमाल कर रही है, वह बेहद प्रभावी है। इससे बहुत सुरक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इसके पात्र हैं वो जरूर वैक्सीन लगवाएं। डॉ. शुभ्रदीप कर्माकर ने कहा कि वैक्सीन की डोज लगवाने से बीमारी की तीव्रता, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की संभावना बहुत कम हो जाती है, ऐसा स्टडी में पाया गया है।

Read More : महिला को घर से बुलाकर दाग दी गोली, इस शख्‍स को ढूंढ रही पुलिस…

डेल्टा वेरिएंट अब डेल्टा प्लस में तब्दील

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर डेल्टा वेरिएंट के चलते आई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका एक और खतरनाक म्यूटेशन हुआ है, जो वैक्सीन से मिलने वाली इम्युनिटी को चकमा दे सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर डरावना म्यूटेशन एक खतरनाक वायरस का रूप ले। बताया जा रहा है कि तेजी से फैलने वाला डेल्टा वैरिएंट अब डेल्टा प्लस में तब्दील हो गया है। इसमें 15 से 20 मामले तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश से मिले हैं। इसके तेजी से फैलने की क्षमता को लेकर जांच जारी है।

Read More : नदी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ पर है ऊं का निशान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...