कुख्यात माओवादी विमल सिंह धराया, मुड़ी पर था 5 लाख का इनाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar (Nityanand Dubey) : कुख्यात माओवादी सबजोनल कमांडर विमल सिंह उर्फ किशोर शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे लातेहार के कुमंडी के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। लातेहार के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ लगभग 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में उग्रवादी विमल ने कई राज उगले हैं। विमल की मुड़ी पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

एक प्रेस कांफ्रेंस में लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुमंडी के जंगलों में रीजनल कमांडर छोटू खरवार, जोनल कमांडर बलराम, नीरज सिंह और विमल सिंह खरवार अपने-अपने दस्ता के साथ घूम रहा है। बिना समय गवाएं पुलिस की एक टीम को जंगल रवाना कर दिया गया। छापामारी में माओवादी सबजोनल कमांडर विमल सिंह उर्फ किशोर को पुलिस ने शनिवार की भोर में दबोच लिया। वहीं उसके साथी भाग निकलने में कामयाब रहे।

खूंखार विमल उर्फ किशोर साल 2002 में माओवादी संगठन से जुड़ा था। तीन साल पहले वह जेल से छूटकर बाहर आया था। मुख्यधारा में लौटने की बजाय वह फिर से संगठन से जुड़ गया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING: सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, LeT के 3 आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें : पुलिस जागी थी, वरना… मारा जाता अभिषेक

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा की ड्यूटी में आया जैप जवान डूब गया

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...