spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस जागी थी, वरना… मारा जाता अभिषेक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Nityanand Dubey) : किसी को सलटाने की फिराक में लगे तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने पिस्‍टल, गोली और बम बरामद किया है। साथ ही एक स्‍कूटी और एक बाइक को भी जब्‍त किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी देर रात डाल्टेनगंज शहर के रोटरी क्लब स्कूल के पास से हुई।

एएसपी के विजय शंकर ने बताया कि14-15 अक्टूबर की रात में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन-चार अपराधी किसी की हत्‍या की नीयत से हथियार के साथ घूम रहे हैं। अपराधी भूरे रंग के स्कूटी से हैं। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और भूरे रंग की स्‍कूटी की तलाश शुरू की। स्कूटी रोटरी क्लब स्कूल के पास लगी थी, मगर वहां कोई नहीं था। पुलिस ने स्कूटी की निगरानी शुरू की। देर रात एक हीरो होंडा बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और स्कूटी में चाबी लगाकर स्टार्ट करने लगे। इसी दरम्‍यान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी में अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक 315 की गोली तथा 1 किलो का एक बम बरामद किया। पुलिस को दिये अपने बयान में अपराधियों ने बताया कि त्रिकोणीय प्यार में किसी अभिषेक नामक व्यक्ति की हत्या करने वाले थे। पुलिस अभिषेक नामक युवक की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video

इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्‍मी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्‍या, बदन पर नहीं थे कपड़े

इसे भी पढ़ें :स्‍पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…

इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...