kohramlive desk : IPL 2022 की ऑक्शन लिस्ट में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। शनिवार को बेंगलुरु में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने बिहार के ईशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा।
नवादा में खुशी का माहौल
इधर, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा और ईशान किशन की दादी के घर पर खुशी का माहौल है। जिले के तमाम लोग लगातार बधाई देने को लेकर उनके घर पर पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी गुलशन कुमार अजीत कुमार आदि कई खिलाड़ी उनकी दादी से मिलने के लिए पहुंचे और मिठाई देकर दादी को बधाई दी है। नवादा में खुशी का माहौल है। जगह-जगह पर लोगों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी जता रहे हैं। बता दें कि भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई की टीम वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
590 खिलाड़ियों को मिला मौका
IPL के 15वें सीजन में 590 खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें 370 भारतीय खिलाड़ी तो वहीं 220 विदेशी खिलाड़ी को लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में बिहार के भी 6 खिलाड़ी मौजूद है। इनमें अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा, अनन्य सिंह, अनुज राज का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइज 20 लाख रखा गया है।
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Indian Railway में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार पर बाघ ने किया हमला, चबा गया हाथ, फिर लोगों ने किया…
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता








