kohramlive desk : Indian Railway में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर मौका। भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://etrpindia.com/rrc_bbn_act/index.php पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक https://etrpindia.com/rrc_bbn_act/pdfs/act.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 756 पदों को भरा जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क और चयन
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं और ITI सर्टिफिकेट के आधार पर तैयारी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्मी, किया गया एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्नी, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह
इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!










