Kohramlive : महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल उस वक्त सुर्खियों में आ गये, जब उनका हेलीकॉप्टर पुणे के पुरंदर इलाके में तय हेलीपैड(Helipad) की बजाय एक पार्किंग लॉट में उतर गया। निर्धारित स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर हुई इस लैंडिंग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
इसे भी पढ़े :Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
Helipad की जगह पार्किंग में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर
खुद भुजबल ने साफ किया कि यह पायलट की गलती थी, “गलती से पार्किंग में लैंडिंग हो गई, हम सभी सुरक्षित हैं।” शनिवार को वे ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।पुलिस के मुताबिक, हेलीपैड की पूरी जानकारी क्रू को पहले ही दे दी गई थी, इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट DGCA को भेजी जा रही है और पायलट पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस घटना ने इसलिए भी लोगों की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि हाल ही में अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद से ऐसे मामलों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी हुई है।
इसे भी पढ़े :Darbhanga : सर्च ऑपरेशन के दौरान फटा बम, 5 पुलिसकर्मी…
इसे भी पढ़े :वासेपुर में प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस… जानें क्यों








