spot_img
spot_img

LPG बुकिंग के नाम पर ठगी, एक्टिव हुये साइबर क्रिमिनल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : देश में LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच साइबर क्रिमिनल एक्टिव हो गये हैं। गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने के नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुये केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने देशभर के उपभोक्ताओं के लिये चेतावनी जारी की है। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस सिलेंडर(LPG) की किल्लत की अफवाहें फैल रही हैं। कई जगह लोगों को सिलेंडर(LPG) बुक कराने में परेशानी भी हो रही है। इसी डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठग लोगों को ऑनलाइन जाल में फंसा रहे हैं। इंटरनेट पर हजारों फर्जी गैस बुकिंग ऐप, वेबसाइट लिंक और हेल्पलाइन नंबर चल रहे हैं। इन फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से बुकिंग के नाम पर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। सरकार ने कहा है कि कई मामलों में लोग नकली वेबसाइट पर अपनी जानकारी भर देते हैं और उनका बैंक खाता खाली हो जाता है।

ऐसे बुना जाता है ठगी का जाल

साइबर क्रिमिनल बेहद चालाकी से लोगों को सबसे पहले मैसेज भेजते हैं कि गैस सिलेंडर(LPG) का स्टॉक सीमित है, तुरंत बुकिंग करें। फिर कम कीमत या भारी डिस्काउंट का लालच दिया जाता है। मैसेज में दिया गया लिंक असली गैस कंपनी की वेबसाइट जैसा दिखता है। कई बार ठग APK फाइल डाउनलोड करने या QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने को कहते हैं। जैसे ही आप जानकारी या OTP देते हैं, ठग आपके बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं। सरकार ने कुछ चेतावनी संकेत भी बताये हैं, अगर कोई मैसेज तुरंत बुकिंग के लिये दबाव डाले, लिंक किसी अनजान वेबसाइट पर ले जाये, फोन में एप डाउनलोड करने या OTP/PIN मांगा जाये, व्हाट्सएप या एसएमएस पर अचानक बुकिंग ऑफर आये, ऐसे मामलों में तुरंत सावधान हो जाना चाहिये।

सुरक्षित रहने के आसान तरीके

साइबर ठगी से बचने के लिये कुछ जरूरी सावधानियां अपनायें, जैसे,

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...