Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिये बिजली विभाग ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसी मकसद से खास इंतेजाम किये गये है। Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited ने सभी डिवीजनों में विशेष इंतजाम किये हैं। मकसद है कि शोभायात्रा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को पहले से अलर्ट कर दिया गया है। शोभायात्रा मार्ग में आने वाले ट्रांसफॉर्मर के पास टेम्परेरी बैरिकेडिंग की गई है। वार्निंग साइन और डेंजर बोर्ड लगाये गये हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। पर्याप्त संख्या में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे। शोभायात्रा के दौरान एलटी केबल को नुकसान न पहुंचे, इसके लिये कर्मियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की जायेगी।इससे जुलूस मार्ग और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहेगी।
रामनवमी आयोजन को लेकर महावीर मंडल रांची और विभिन्न अखाड़ों को पहले ही SOP जारी किया गया है। नागरिकों और संगठनों से झारखंड हाई कोर्ट द्वारा अनुमोदित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ा फैसला कनीय विद्युत अभियंता की ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर लिया जायेगा। मौके की स्थिति देखकर तुरंत निर्णय लेने की व्यवस्था की गई है। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिये विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं—
कंट्रोल रूम संपर्क नंबर
- विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी: 9431135682
- अधीक्षण अभियंता, आपूर्ति अंचल रांची: 9431135662
- कॉल सेंटर: 18003456570
डिवीजन स्तर के संपर्क नंबर
- रांची सेंट्रल: 9431135613
- डोरंडा: 9431135608
- न्यू कैपिटल: 9431135620
- रांची पूर्वी: 9431135614
- रांची पश्चिमी: 9431135664
- कोकर: 9431135615
- खूंटी: 9431135616
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल














