Muzaffarpur : बिहार में मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए आए एक मरीज ने अस्पताल के दरवाजे पर तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी चीख चीख कर मदद की गुहार लगाती रही, सदर अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उसकी ओर झांका तक नहीं। जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल में हुई इस मौत ने कोरोना को लेकर सरकारी इंतजामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
जांच के लिए लगी थी लंबी लाइन
शुक्रवार को सदर अस्पताल में एक दंपती कोरोना जांच के लिए पहुंचे थे। अस्पताल में जांच के लिए आए लोगों की लंबी लाइन लगी थी। लिहाजा अपनी बारी की इंतजार कर रहे पति-पत्नी अस्पताल के प्रतीक्षालय में बैठ गये। कुछ देर बाद ही कुर्सी पर बैठा पति अचानक फर्श पर गिर गया औऱ तड़पने लगा। पति को फर्श पर गिरा तड़पते देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। महिला गिड़गिड़ाती हुई अस्पताल के लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन अस्पताल का एक भी कर्मचारी उस ओऱ झांकने तक नहीं आया। इस बीच महिला के पति ने फर्श पर ही दम तोड़ दिया।
Read More :दुष्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है…इतना कह महिला ने रद्द की वेडिंग
महिला ने लगाया आरोप, अस्पताल प्रशासन के कारण हुई पति की मौत
व्यक्ति की मौत के बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची। डॉक्टरों ने नब्ज देखा औऱ उसके मृत होने का एलान कर दिया। बेबस महिला चीखती चिल्लाती रही। महिला कह रही है कि अस्पताल प्रशासन के कारण उसके पति की मौत हो गई।
Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर






