spot_img

BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भारत-चीन सीमा को जाड़ने वाली सड़क पर सुमना 2 में ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आ रही है।  बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी की वजह से ये ग्लेशियर टूटा है। और लोगों में काफी दहशत हो गया है। ग्लेशियर टूटने के बाद से ही संपर्क कट चुका है।  किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो  पा रही है। सूचना मिला है कि यहां मजदूर सड़क कटिंग के कार्य में रहते हैं। बीआरओ के अधिकारी लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। कई जगहों पर बर्फबारी की वजह से सड़क बंद हो गई है, ऐसे में वहां तक पहुंचना भी बड़ी मुश्किल है।

Read More :इस हैवान शख्स ने अपनी मां के कर दिए 1000 टुकड़े, मांस को लंच बाक्स में रखकर खाया और कुत्ते को भी खिलाया

NDRF की सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है

ग्लेशियर टूटने के बाद से रैणी में ऋषिंगगा नदी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार जल स्तर 2 फुट तक बढ़ा है। अभी तक जान-माल की हानी की कोई खबर नहीं मिली है।  एजेंसियां लगातार मौके पर पहुंचने की कवायद कर रही

Read More :दुष्‍मन ना करे दोस्‍त ने वो काम किया है…इतना कह महिला ने रद्द की वेडिंग

स्थानीय लोग सदमे में

शुक्रवार को हुई इस घटना से  कई गांव प्रभावित हो गए हैं और संपर्क भी बड़े स्तर पर टूटा है।  मालूम हो कि इसी साल 7 फरवरी को चमोली ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई थी।  उस घटना के बाद 205 लोग लापता बताए गए, वहीं 79 ने अपनी जान गवा दी।  सरकार के कई सारे विकास कार्य भी उस त्रासदी की चपेट में आ गए थे और आर्थिक दृष्टि से भी भारी नुकसान हो गया था। ग्लेशियर टूटने के बाद से ही स्थानीय लोग काफी सदमे में हैं और उनके मन में फरवरी में चमोली में टूटे ग्लेशियर की यादें ताजा हो गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...