दुश्मन ना करे दोस्‍त ने वो काम किया है…इतना कह महिला ने रद्द की वेडिंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सुजेन नाम की ब्रिटेन महिला को एक भव्य शादी का बहुत शौक था अपनी शादी के दिन हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां जैसी लाइफस्टायल जीना चाहती थी और इसके लिए उसे काफी पैसों की जरूरत थी, लेकिन जब उसके दोस्तों ने उसे फंडिंग नहीं की तो उनका ये सपना टूट गया तो उन्होंने अपने होने वाले पति से भी ब्रेकअप कर लिया. इस महिला ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में बताया कि कैसे उसके दोस्तों ने उसकी शादी में फंडिंग ना देकर उसके साथ ‘दगाबाजी’ की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

इस महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे 14 साल की उम्र में प्यार हुआ, 18 की उम्र में उसने मेरे हाथों में रिंग पहना दी थी और 20 की उम्र में हमारा बेटा हुआ. इसके बाद हम अपनी ड्रीम वेडिंग प्लान करने लगे. हमने शादी के लिए 15 हजार डॉलर्स यानि लगभग 12 लाख रुपये जोड़ लिए थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

हालांकि मैं अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती थी और इसके लिए हमें कम से कम 60 हजार डॉलर्स यानि  लगभग 50 लाख रुपयों की आवश्यकता थी. मैं अपनी लाइफ में सिर्फ एक दिन के लिए स्पेशल फील करना चाहती थी और उसके बाद तो मेरी जिंदगी सामान्य होनी ही थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

इस महिला ने आगे लिखा- इसलिए हमने अपने सभी मेहमानों को कहा था कि प्लीज कैश गिफ्ट्स का इंतजाम किया जाए और हर गेस्ट से 1500 डॉलर्स यानि 1 लाख के आसपास की राशि शादी के लिए दी जाए. मेरी मेड ने कहा था कि वे सर्विस के साथ ही लगभग साढ़े तीन लाख देने का वादा किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

उन्होंने आगे लिखा कि मैं उसकी कोशिश देखकर काफी इमोशनल हो गई थी. इसके अलावा मेरे एक्स बॉयफ्रेंड की फैमिली ने सवा दो लाख देने की पेशकश की थी. मैं हैरान थी कि लोग मुझे कितना सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन मेरे सांप जैसे दोस्तों ने मुझे दगा देना शुरू कर दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

सुजेन ने लिखा कि हमने इतने सारे लोगों को इंवाइट भेजा था लेकिन सिर्फ 8 लोगों ने इस पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी. मेरे ज्यादातर दोस्त दगाबाज निकले. मेरी बेस्ट फ्रेंड जिसके साथ मैंने सुख-दुख बांटा, उसने भी मुझे धोखा दिया. ये देखने के बाद बाकी लोग भी अपना ऑफर वापस लेने लगे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

‘मैंने इसके बाद दोबारा इनवाइट लोगों को भेजा और गो फंड मी पेज बनाया लेकिन हम सिर्फ 250 डॉलर्स जुटाने में कामयाब रहे. मैं इससे हैरान-परेशान हो गई थी और मैंने चार दिन पहले ही अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया और अपने बॉयफ्रेंड से भी ब्रेकअप कर लिया.’ (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

सुजेन अब इन सबसे दूर साउथ अमेरिका में बैकपैकिंग के लिए निकल चुकी है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा- डोनेशन करना कितना मुश्किल है दोस्तों? क्या मैं तुम्हारे लिए मायने नहीं रखती? मैं तुम सब सांपों को अपनी जिंदगी से निकाल रही हूं और अपनी जिंदगी अकेले जी रही हूं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...