spot_img

नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, देखें क्या पड़ेगा स्टूडेंट्स पर असर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए नयी प्रोन्नत नीति और कक्षा 3 से 8 के लिए नए परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रभावी होंगे। सरकार ने नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि नए मूल्यांकन दिशानिर्देशों के तहत, कक्षा 5 एवं 8 के छात्रों को, अगर वे सालाना परीक्षा में पास नहीं होते हैं तो अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा”।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) दिल्ली द्वारा तैयार किए गए नए मूल्यांकन और प्रोन्नति दिशानिर्देश शुक्रवार को दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी किए गए। इन दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा 5 और 8 में बच्चों की पढ़ाई के मूल्यांकन में मिड टर्म और सालाना परीक्षाओं के साथ-साथ पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियां भी शामिल होंगी। इनमें परियोजना-आधारित गतिविधियां, कक्षा में बच्चे की भागीदारी, थिएटर, नृत्य, संगीत, खेल जैसी गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी को भी शामिल किया जाएगा।

नए नियम के तहत, यदि कोई स्टूडेंट कक्षा 5 या 8 की परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे पुन: परीक्षा के जरिए दो महीने के भीतर प्रदर्शन में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा। इनमें कहा गया है, “प्राथमिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा। हर शैक्षणिक वर्ष के अंत में कक्षा 5 और 8 में नियमित परीक्षा होगी।” ये दिशानिर्देश दिल्ली के भीतर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, दिल्ली नगर निगम, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली छावनी बोर्ड और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे।

इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्‍पेशल गाइडलाइंस

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : आर्यन और रोहन की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...