spot_img

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। जल्द ही सरकार के तरफ से बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। 50 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। पहले चरण में करीब 26 हजार शिक्षकों की बहाली होनी है। राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने यह जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री के अनुसार, पहले चरण में 25,996 शिक्षकों की बहाली होगी। उसके बाद 24,000 शिक्षकों की अलग से नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में प्राइमरी स्कूलों के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20,825 पद और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 29,175 पद की स्वीकृति दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजने की तैयारी कर रही है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी अधियाचना

जल्द ही स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को नियुक्ति का विज्ञापन निकालने के लिए अधियाचना भेजेगा, जिसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। जेएसएससी द्वारा होनेवाली शिक्षकों की नियुक्ति में प्रशिक्षित और टेट पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थियों का चयन सहायक आचार्य के रूप में किया जाएगा। नई नियमावली के तहत झारखंड में सहायक आचार्यों की नियुक्ति होगी, जिसमें 20,825 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति ₹25,500 के वेतन पर होगी। 29,175 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति ₹28,200 के वेतन पर होगी।

करीब एक लाख हैं टेट पास कैंडिडेट

राज्य में अब तक 2013 और 2016 में टेट परीक्षा हुए हैं, जिसमें करीब एक लाख टेट पास अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 2016 के शिक्षक पात्रता परीक्षा में 53 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे, लेकिन उन्हें आज तक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिल सका। 2013 टेट के करीब 48 हजार सफल अभ्यर्थी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इन अभ्यर्थियों में करीब दस हजार ऐसे अभ्यर्थी हैं जो निर्धारित उम्र सीमा को पार कर चुके हैं। ऐसे में टेट पास सर्टिफिकेट रहते हुए भी ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होना मुश्किल होगा। इन अभ्यर्थियों द्वारा सरकार से उम्र सीमा को भी बढ़ाने का आग्रह किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्‍पेशल गाइडलाइंस

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण

इसे भी पढ़ें : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें :बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांवावाले, देखें क्यों….

इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...