Simdega : कोतरी नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की जान चली गई। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में समाने लगे। मृतकों में 9 वर्षीय आर्यन और 8 वर्षीय रोहन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आर्यन अपने भाई के साथ नदी नहाने गया हुआ था।
बचाने में हो गई देर
घटना के प्रत्यक्षदर्शी दूसरे बच्चों ने उन्हें डूबता देख किसी प्रकार नदी से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद बच्चों ने राहगीरों से मदद मांगी। इसी दौरान कुल्लू खेड़ा के पूर्व मुखिया उसी रास्ते से लौट रहे थे, जिन्हें घटना की जानकारी बच्चों द्वारा दी गई। इसके बाद अविलंब उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी और फिर सभी के सहयोग से बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी, बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्पेशल गाइडलाइंस
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग
इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान
इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण
इसे भी पढ़ें : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
इसे भी पढ़ें :बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांवावाले, देखें क्यों….
इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…















