बिहार में एसपी पर बम से हमला, 24 घंटों में 26 से अधिक मर्डर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

छपरा जेल के सामने अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, एक जवान घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार बने अभी चंद दिन ही गुजरे हैं। इस बीच शासन और सुशासन के इकबाल को चुनौती देते हुए अपराधियों ने सीएम नीतीश के सामने कठिन चुनौती पेश की है। भागलपुर के कहलगांव में एसपी सहित पुलिसकर्मियों पर बम से हमला बोल दिया। इसमें एसीपी तो बाल-बाल बच गए, पर कई पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए हैं। हालांकि पुलिस की मुश्‍तैदी से मुख्‍य आरोपी पकड लिया गया। उधर 24 घंटों में जगह-जगह अपराधियों ने 26 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला दी। इस प्रकार बिहार में बढता क्राइम का ग्राफ चिंताजनक है।

वैशाली में तीन को गोली मारी

अपराधियों ने छपरा जेल के गेट पर भी फायरिंग की है। वैशाली के बिदुपुर में तीन लोगों को गोली मार दी। छपरा में भी जवान को गोली लगी है। चारों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेता नीतीश सरकार को कठघरे में खडा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : बवाल : बजरंग दल और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, Market बंद

सीवान में 6 मर्डर

सबसे अधिक मर्डर सीवान जिले में हुआ है। एक महिला और चार बच्चों की हत्या हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर में हुई है। दूसरी घटना गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव की है, जहां बारात में गए एक युवक की हत्या कर दी गई।

सारण में 3 की हत्या

छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दूसरी वारदात में छपरा जेल के गेट पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक जवान को गोली लग गई। जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नवादा में 3, औरंगाबाद में 2 की हत्या

नवादा के रजौली थाना में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के साथ दो बच्चों की अपराधियों ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। औरंगाबाद जिले में दो युवकों की धारदार हथियार सेहमला कर हत्याकर दी गई है। यह घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम स्टेशन के पास हुई।

बिहार के इन जिलों में भी मर्डर की वारदात

खगड़िया जिले में युवक समेत 2 की हत्या अपराधियों ने कर दी। बेगूसराय के लाखों दुर्गा स्थान में भी दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां एक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई। मधेपुरा में बसनवाड़ा पंचायत में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस को पुलिया के नीचे युवक की लाश मिली। बक्सर में बदमाशों ने पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर दिया। ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी गईं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

भागलपुर में 2 लोगों की हत्या हुई है। सन्‍हौला और नवगछिया प्रखंड के दो अलग अलग स्‍थानों से पुलिस को दो महिलाओ के शव मिले है। कैमूर जिले में सोनहन के सखवा गांव में बकरी चराने को लेकर 1 युवक की हत्या कर दी गई। लखीसराय में 1 व्‍यक्ति की हत्या कर दी गई। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव के पास एनएच 80 पर देर रात बदमाशों ने लूटपाट के बाद एक पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बगहा में अपराधियों ने एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना में स्कॉर्पियों ड्राइवर और दानापुर में मछली बिक्रेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

तेजस्वी ने उठाया सवाल

बिहार में हो रहे लगातार मर्डर के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी को टैग करते हुए तेजस्वी ने लिखा है ” आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, चंद दिन पहले की चुनावी सभाओं में शायद आप इसी जंगलराज की कल्पना किया करते थे। बिहार में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। अपराधियों का गुंडाराज स्थापित हो गया है। प्रतिदिन कई लोगों की हत्या हो रही है। लेकिन, जंगलराज का महाराजा चुप है। क्यों? ” वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ”मुख्यमंत्री अपराध पर प्रेसवार्ता क्यों नहीं करते?”

इसे भी पढ़ें : Patna में बना हाईटेक रैन बसेरा, मिलेंगे RO पानी और कंबल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...