Palamu : NIA की टीम ने एक बार फिर पलामू में धावा बोला है। टीम भोरे-भोर जुबेर अंसारी के घर पहुंची और उसके घर का कोना-कोना खंगाला। जुबेर का घर पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव में है। घर में तलाशी के दौरान NIA के हाथ कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। NIA को खबर मिली है कि नक्सलियों का पैसा जुबेर के बैंक खाते में जमा हुआ है। वह कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू का करीबी माना जाता है। वह दस्ता में वाहन चालक है। जुबेर पर इल्जाम है कि वह नक्सलियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाता था, वहीं वह लेवी का पैसे को भी इधर-उधर करता था। नक्सलियों के पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल करना है, यह भी जुबेर ही तय किया करता था। फिलहाल जुबेर को NIA खोज रही है। यहां याद दिला दें कि बीते 7 जून को NIA की टीम जेल में बंद इनामी माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के घर की तलाशी ली थी। इनका घर छतरपुर में है। तब NIA अपने साथ कुछ कागजात ले गई थी।
इसे भी पढ़ें : पारा शिक्षकों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, क्या है उनकी मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :TPC का खूंखार एरिया कमांडर चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे, उगले कई राज… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से मिली चैंपियन दीप्ति कुमारी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :4 जुलाई को रांची कोर्ट में राहुल गांधी हो पेश… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज फिर धारा 144, जानें इलाका…
इसे भी पढ़ें :ट्रेन से निजी सामान की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… देखें












