Ranchi : मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 4 जुलाई को रांची कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए है। बीते कल भी इसी मामले में रांची के एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई थी। राहुल गांधी को कल ही कोर्ट में सशरीर पेश होना था। लेकिन उनके वकील ने कोर्ट से 15 दिनों का और समय मांगा। जिसके बाद अदालत ने 4 जुलाई को राहुल गांधी को सशरीर पेश होने के निर्देश दिए। यहां याद दिला दें कि रांची की एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट पहले ही राहुल गांधी के व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका को खारिज कर चुकी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान
इसे भी पढ़ें :यहां रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा
इसे भी पढ़ें :रांची में आज फिर धारा 144, जानें इलाका…
इसे भी पढ़ें :ट्रेन से निजी सामान की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… देखें
इसे भी पढ़ें :UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों












