spot_img

ट्रेन से निजी सामान की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ट्रेन में सफर के दौरान मुसाफिर सुरेंदर भोला के 1 लाख रुपये चोरी हो जाने को लेकर आये फैसला को पलट दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिल विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ ने मुसाफिर के पक्ष में दिए गए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और राज्‍य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के आदेश को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “यात्री के निजी सामान का रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है। यह हमारी समझ से परे है कि कैसे चोरी को किसी भी संदर्भ में रेलवे द्वारा दी जा रही सेवाओं में कमी के तौर पर देखा जा सकता है। जब सवारी खुद अपने निजी सामान की रक्षा नहीं कर पाई तो इसके लिए रेलवे को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्री सुरेंद्र भोला का कहना था कि ट्रेन में सफर के दौरान उनकी एक लाख रुपये की चोरी हो गई थी। यात्री उपभोक्‍ता अदालत की शरण में गये। अदालत ने भारतीय रेलवे को यह आदेश दिया गया कि यात्री को एक लाख रुपये की रकम बतौर मुआवजा दिया जाये। रेलवे इस फैसले के खिलाफ अपील की। रेलवे के अपील को राज्‍य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने खारिज करते हुये यात्री सुरेंद्र भोला के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

इसे भी पढ़ें : सुप्रसिद्ध देवघर मंदिर की दानपेटी खुली, दो माह में 18 लाख 59 हजार आये…

इसे भी पढ़ें : UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गुजरात से निकला बिपरजॉय अब यहां मचा सकता है तबाही…

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन ने बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें : लालपुर का यह इलाका हो गया धुआं-धुआं… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : रांची के लालपुर में भीषण आग… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...