spot_img
spot_img
spot_img

पारा शिक्षकों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, क्या है उनकी मांग… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पारा शिक्षकों ने आज एक बार फिर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है। राज्य के करीब 60 हजार पारा शिक्षक आंदोलित हैं। शनिवार को CM आवास का घेराव करने का मन बनाया था। जुलूस की शक्ल में पारा शिक्षक रांची के मोरहाबादी TOP के पास जुटे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद आंदोलित शिक्षकों ने वहीं सभा करना शुरू कर दिया। आंदोलित शिक्षकों से CM के प्रतिनिधि के तौर पर उनके सचिव विनय कुमार चौबे मिले। उन्होंने अगले सप्ताह CM हेमंत सोरेन से उनकी बात कराने का भरोसा दिलाया, वहीं अनुकंपा के प्रावधान को शिथिल करने, EPF लागू करने, केस वापसी जल्दी करने, सीटेट को जेटेट का लाभ देने एवं आकलन परीक्षा 100 अंकों का करने समस्यायों के जल्द निदान का भरोसा दिलाया। वहीं एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे 30 जून तक नहीं मानी गई तो वे 2 जुलाई से अपने आंदोलन को तेज करने को बाध्य हो जायेंगे।

क्या है उनकी मांगे

  • पूर्व की सरकार द्वारा आंदोलन के क्रम में रांची तथा राज्य के विभिन्न थानों में सहायक अध्यापक एवं परिजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस ले
  • सहायक अध्यापकों का विभिन्न कारणों से पूर्व के वित्तीय वर्षो का बकाया मानदेय भुगतान करे
  • आकलन परीक्षा का आयोजन संघीय वार्ता में तय समझौते के अनुसार तत्काल करे
  • अनुकम्पा के वर्तमान प्रावधान को शिथिल करते हुए मृत सहायक अध्यापक के परिजनों को लाभ दे
  • सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को लाभ दे
  • सीटेट को जेटेट के समकक्ष मान्यता दे
  • अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु एक अवसर प्रदान करे
  • सहायक प्राचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन करने आदि मांगों की पूर्ति अत्यावश्यक है
  • राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने एवं विभिन्न समस्याओं यथा ईपीएफ का लाभ दे
  • 1 जनवरी 2023 से 4% मानदेय वृद्धि के लाभ का एरियर भुगतान करे

इसे भी पढ़ें :TPC का खूंखार एरिया कमांडर चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे, उगले कई राज… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से मिली चैंपियन दीप्ति कुमारी, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :4 जुलाई को रांची कोर्ट में राहुल गांधी हो पेश… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज फिर धारा 144, जानें इलाका…

इसे भी पढ़ें :ट्रेन से निजी सामान की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… देखें

इसे भी पढ़ें :UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...