spot_img
spot_img
spot_img

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की वापसी का क्‍या है पूरा प्‍लान, जानिये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : रूसी हमलों से तबाह यूक्रेन में अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 80 फ्लाइट का इंतजाम किया है। सरकार ने इस मिशन की निगरानी के लिए दो दर्जन से अधिक मंत्रियों को भी शामिल किया है।

ऐसे काम कर रही टीम ऑपरेशन गंगा

न्‍यूज एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई है। ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लाने के लिए सभी फ्लाइटों का चक्कर भी बढ़ा दिया गया है। 10 मार्च तक फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए कुल 80 फ्लाइटों को मिशन में लगाने की योजना है। ये फ्लाइट एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, गो एयर और वायु सेना की हैं। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 35 निकासी की योजना बनाई गई है। इसमें एयर इंडिया की 14 फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 8, इंडिगो की 7, स्पाइस जेट की 1, विस्तारा की 3 और भारतीय वायु सेना की 2 फ्लाइट शामिल हैं।

बुडापेस्ट से 28 फ्लाइट की योजना

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से कुल 28 फ्लाइट उड़ान भरने वाली हैं। 15 उड़ानें गो एयर से, 9 इंडिगो से, 2 एयर इंडिया से, 1 भारतीय वायु सेना से और 1 स्पाइस जेट से हैं। पोलैंड के रेजजो से कुल नौ फ्लाइट निर्धारित हैं। इसमें इंडिगो से 8 और भारतीय वायु सेना से 1 फ्लाइट शामिल हैं, जबकि 5 फ्लाइट सुसेवा, रोमानिया से और 3 फ्लाइट कोसिसे, स्लोवाकिया से उड़ान भरेंगी।

यूक्रेन में फंसे लोगों को लेकर अब तक 24 फ्लाइट आ चुकी हैं इंडिया

‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 2 मार्च तक कुल 24 फ्लाइट भारत आ चुकी हैं। यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया था। भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट 26 फरवरी को मुंबई में लैंड की, जिसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रिसीव किया था। प्रधानमंत्री ने भारतीयों की निकासी की निगरानी के लिए चार मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू और वीके सिंह को हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड भेजा है।

इन मंत्रियों को दी गई है कमान

जितेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, राव इंद्रजीत सिंह, नारायण राणे, जी किशन रेड्डी, कैलाश चौधरी, पुरुषोत्तम रूपाला, भगवंत खुबा, वीरेंद्र कुमार, मीनाक्षी लेखी, वी. मुरलीधरन, भागवत कराड, निसिथ प्रमाणिक, शांतनु ठाकुर, राव साहब दानवे, दर्शन जरदोश, देवूसिंह चौहान, भारती प्रवीण पवार, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप सिंह वर्मा, सुभाष सरकार, कपिल पाटिल को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीयों को लेकर आने वाली फ्लाइटों को रिसीव करने का काम सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : वित्‍तमंत्री के पिटारे से निकला 1,01,121 करोड़ का बजट, जानिये खास बातें…

इसे भी पढ़ें : UP में छठे चरण का घमासान, कहीं झड़प तो कहीं वोट बहिष्‍कार, देखें…

इसे भी पढ़ें : पार्टनर के साथ पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर किये इतने टुकड़े कि…

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...