SIMDEGA : गुस्सा में उबल रहे भीड़ ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे जिंदा जला डाला। मारे गये युवक की पहचान संजू प्रधान के रूप में की गई है। दिल दहला देने वाली यह वारदात सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा गांव में हुई। लोगों को गुस्सा इतना उबाल पर था कि उन्हें देख पुलिस भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। बाद में कई थानों की पुलिस के जुटने पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। दमकल को बुलाया गया। धधक रहे युवक की आग को बुझाया गया। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मारा गया युवक भी कोलेबिरा थाना क्षेत्र का ही रहनेवाला बताया गया। शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि संजू प्रधान अक्सर बेसराजारा जंगल में जाया करता था। उस पर इल्जाम है कि मना करने के बाद भी वह पेड़ काटा करता था।
कई बार उसे मना भी किया गया, पर वह माना नहीं। इस बात की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों तक से की गई थी। वैसे पुलिस को शक है कि इस नृशंस हत्या के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। पुलिस कई बिंदु पर गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस अलर्ट मोड में है। इस मामले में अबतक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Read More :खुराफाती बंदर ने सदा के लिए खामोश कर डाला कविता को, देखें वीडियो…
Read More :5 मिनट की दूरी में लग गया एक घंटा, चली गई विवाहिता की जान, देखें वीडियो…
Read More :बाल सुधार गृह में है इनकी हुकूमत, देखें वीडियो…
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह










