spot_img
spot_img
spot_img

बाल सुधार गृह में है इनकी हुकूमत, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (RUPAM) : जैसा बोला था वैसा कर दिखाया। एक डरावना वीडियो भेज 25 हजार रुपये पेटीएम करने को क‍हा। पैसा नहीं देने की बात कहने पर मेरे बेटे को 175 बार जूता-चप्‍पल से मारा। मार-मारकर ऐसा हाल बना दिया कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। जब बेटी फोन कर अपने भईया को नहीं मारने के लिए रोई-गिड़गिड़ाई तो उसे गंदा शब्‍द बोला गया। यह कहना है इशरत जहां का। इशरत का बेटा गुजरे कुछ माह से डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बंद है। वहीं इस रिमांड होम से बाहर निकलकर आए एक नाबालिग बंदी ने कहा, 54 दिन अंदर रहे, 36 दिन बहुत मारा। हर बार पैसा घर से मंगाने को बोलता था, नहीं मंगाने पर शुरू हो जाता था दे दना दन…।

यह नाम का बाल सुधार गृह है। इससे बढि़या तो जेल है। यहां गिने चुने सीनियर 7 कैदियों की हुकूमत चलती है। जब जो चाहा कर डाला। जिसे चाहा पीट डाला। सबके सब अपनी मर्जी के मालिक। इनमें कोई डर भय नहीं। नियम है 18 साल से कम उमर के बच्‍चे को यहां रखने का, पर कई 18 साल से ऊपर। गुंडागर्दी चरम पर है। प्रशासन को चाहिए कि सब बच्‍चा को जेल भेज दे। यहां पढ़ाई लिखाई तक नहीं होती। रिमांड होम में बंद बच्‍चों को एक गाइडलाइन लिखकर दिया गया है। उसका पालन नहीं करने वाले की जमकर धुनाई होती है। सबसे हैरत की बात है कि बाल सुधार गृह के इंचार्ज देवी प्रसाद भी मानते हैं कि अंदर का हाल बहुत खराब।

अंदर करीब 28 सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कैमरा को तोड़ दिया जाता है। अभी भी 7 से 8 कैमरा खराब। बाहर से हर तरह के नशा का सामान बाउंड्री वॉल के ऊपर से अंदर आ जाता है। कई बार गांजा-भांग, सिगरेट, खैनी पकड़कर थाना को दिये, पर बात आई गई हो जाती है। बदमाश कैदियों के बारे में सबको पता है, पर न जाने क्‍यों हर कोई बने हैं मौनी बाबा। रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने इस मसले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर 18 साल से उपर के बच्‍चे बाल सुधार गृह में हैं, तो उनका सत्‍यापन करा उन्‍हें सही जगह भेजने की कोशिश होगी। वहीं अंदर बदमाशी कर रहे बच्‍चों को सुधारने की कोशिश होगी। सुनें क्‍या बोले रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा, होम में बंद एक बच्‍चे की मां इशरत जहां, इंचार्ज देवी प्रसाद और रिमांड होम से बाहर निकले बच्‍चे…

Read More :बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, इन पर भी पाबंदियां

Read More :इन रूट्स पर 3 महीने के लिए कैंसिल की गई Flights, देखें लिस्ट

Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्‍या : डीसी

Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी

Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप

Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये

Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…

Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…

Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…

Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह  

Read More :मुख्‍य सचिव, डीजीपी और चेयरमैन Governor से मिले

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...