spot_img

3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी जिंदा जल गये। 2 पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों की मदद से उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लोमहर्षक यह हादसा पटना के बेऊर मोड़ के पास हुआ। हादसे का कारण घने कोहरे को बताया जा रहा है।

आसपास के लोगों की मानें तो बेऊर मोड़ के पास सड़क किनारे गर्दनीबाग पुलिस की गश्ती गाड़ी (जिप्सी) खड़ी थी। अचानक गिट्‌टी लोड कर तेज स्पीड में आ रहा हाईवा जिप्सी पर पलट गया। पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें जिप्सी में बैठे 5 पुलिसकर्मी झुलस गए। जब तक लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचती तब तक 3 जवानों की मौत हो चुकी थी। मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। ये तीनों जिप्सी में पीछे की सीट पर बैठे थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान पुखराज कुमार, प्रभु कुमार और सियाराम शरण के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर सियाराम पासवान और एक सिपाही है। सिपाही ड्राइविंग सीट पर बैठा था, जबकि सब इंस्पेक्टर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे।

Read More : CORONA BIG BREAKING : झारखंड में स्कूल-कॉलेज बंद, इस पर भी लगी पाबंदी

Read More :“कांग्रेस जीती तो महिलाओं को 2000 महीना, साल में 8 सिलेंडर फ्री”

Read More :झारखंड में पाबंदियों की Guidelines जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

Read More :पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी-बहू समेत 18 संक्रमित

Read More :सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी धर्मेंद्र चौधरी गिरफ्तार

Read More :टैंकर और पिकअप में जोरदार टक्‍कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...