KUNDHIT (VIJAY KUMAR): एक खुराफाती बंदर की हरकत ने तीन बच्चों की मां कविता मंडल की जान ले ली। लगभग 30 साल की कविता को गंभीर हालत में बंगाल के राजनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कविता के दो बेटे और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे खराब हालत उसके पति आशीष मंडल का है। यह वारदात जामताड़ा के कुंडहित के बागडेहरी टोला में हुई। हुआ यूं कि एक खुराफाती बंदर आज सुबह 7 बजे आशीष मंडल के गौशाला में आया। गौशाला के चाहरदीवारी पर कूदक-फूदक रहा था। अचानक चाहरदीवारी भड़भड़ाकर गिर गया, जिसके नीचे कविता मंडल दब गई। कविता की चीख-चित्कार और दीवार गिरने का शोर सुन आसपास के जुटे लोग किसी तरह कविता को बाहर निकाला। वह अचेत थी। उसे हिलाया-डुलाया गया, पर बिल्कुल खामोश रही। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि वह सदा के लिए खामोश हो गई है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पिछले कुछ माह से वे लोग बंदरों के आतंक से डरे-सहमे जिंदगी गुजार रहे हैं। कई दफा इस ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया गया, पर बात अनसुनी कर दी जाती है। नतीजा आज 3 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह












