HAZARIBAG : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव की बेटी ने एक दुर्लभ क्षेत्र में कमाल की कामयाबी हासिल की है। यहां की आकांक्षा कुमारी देश की पहली महिला माइनिंग इंजीनियर बन गई हैं। कोल इंडिया लिमिटेड की माइनिंग इंजीनियर बनकर उन्होंने देश में नारी सशक्तिकरण का नया अध्याय रच दिया है। गौरतलब है कि आकांक्षा ने मंगलवार को कोल इंडिया की इकाई सीसीएल के नॉर्थ कर्णपुरा क्षेत्र की चूरी भूमिगत खदान में योगदान दिया है।
कोयला मंत्री ने की तारीफ
कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आकांक्षा कुमारी की यह उपलब्धि दूसरी महिलाओं को प्रेरित करेगी। लैंगिक समानता को बढ़ावा देगी।
माता-पिता का सपोर्ट महत्वपूर्ण
आकांक्षा ने अपनी सफलता में अपने माता-पिता के सपोर्ट महत्वपूर्ण बताया। कहा कि कोल इंडिया में भूमिगत खदान की पहली माइनिंग इंजीनियर बनना सपना सच होने जैसा है। अब मेरा ध्येय यह है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूं।
बीआईटी सिंदरी से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
आकांक्षा ने स्कूल की पढ़ाई नवोदय से की। 2018 में उन्होंने बीआईटी सिंदरी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 3 सालों तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की राजस्थान स्थित बलारिया खदान में भी काम किया है।
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड, ऐसे लगाएं पता
Read more:हाथ पर लिखा था-बेटी मुझे माफ करना, फिर …
Read more:Whatsapp में अगर खुद से मैसेज हो गया है Delete, ऐसे लाए वापस
Read more:Whatsapp में कैसे पढ़ें डिलीट हुए मैसेज, यह है तरीका








