ट्रेंडिंग : रूस की जांच समिति ने दक्षिणी क्षेत्र स्टावरोपोल में पुलिस अधिकारी एलेक्सी सफोनोव और छह अन्य लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। इन लोगों को एक आपराधिक गिरोह को परमिट जारी करने के बदले पैसे लेने के संदेह में पकड़ा गया था। अधिकारियों ने सफोनोव की हवेली पर जब छापा मारा तो वहां से सोने के टॉयलेट समेत कई चीजें मिलीं।
Read more: और इश्क के चक्कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो
घर की आलीशान सजावट
सफोनोव के घर की सजावट ऐसी थी कि लगता था ये किसी राजा का घर हो। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलेक्सी सफोनोव पर आपराधिक गिरोह को रिश्वत के बदले अनाज कार्गो ट्रांसपोर्ट परमिट जारी किया था। परमिट की वजह से ट्रांसपोर्टर आराम से पुलिस चौकियों को पार कर गए और उनकी कोई चेकिंग भी नहीं हुई। अधिकारियों ने भ्रष्टाचार से अर्जित की गई सभी संपत्तियों का फुटेज जारी किया है।
Read more:सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होंगे अमरिंदर
19 मिलियन रूबल की मिली थी रिश्वत
रूस की जांच समिति, जो मोटे तौर पर अमेरिका में एफबीआई के बराबर है, ने कहा कि अधिकारी और उनके साथ गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों को 19 मिलियन रूबल (£ 187,568) यानी की 1,91,77,266 रुपये की रिश्वत मिली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व वरिष्ठ यातायात अधिकारी, एक यातायात निरीक्षक और चार नागरिक शामिल हैं।
Read more:इस देश में सैलाब ने बरपाया कहर, सड़कों पर तैर रहीं कारें…












