CHAIBASA : रविवार को ग्रामीणों ने नदी से एक नाबालिग का शव बरामद किया हैं। नाबालिग शनिवार को रोरो नदी पहुंचा था और पानी में छलांग लगा रहा था। इसी बीच वो गहरे में पानी में डूब गया। घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा विजय तियू व मुखिया मंगल तियू ने मुफस्सिल थाना को दी। इसके बाद थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग जमशेदपुर में रहता था और तीन-चार दिन पहले ही वह गांव आया था। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदूरी गांव निवासी सुरेंद्र गोप के नाबालिक बेटे प्रमोद गोप (15) के रूप में की गई है।
प्रमोद दो अन्य छोटे बच्चों के साथ शनिवार को रोरो नदी में नहाने के लिए गया था। बताया गया कि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण रोरो नदी में शनिवार को जल का स्तर बढ़ गया था। बच्चों के अनुसार, प्रमोद नदी घाट में छलांग लगा रहा था। छलांग लगाने के बाद वह गायब हो गया। जब काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो दोनों छोटे बच्चे उसके कपड़े लेकर घर चले गए और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।
परिवार के लोग भागते हुए नदी घाट पर पहुंचे और उसकी तलाश करने लगे। लेकिन जल का स्तर ज्यादा होने के कारण प्रमोद का कुछ भी पता नहीं चल सका। इसे बाद रविवार को सुबह से ही ग्रामीण उसे ढूंढ़ने पहुंचे। इसी दौरान नदी घाट से नीचे करीब एक किलोमीटर दूर प्रमोद का शव झाड़ियों में फंसा मिला।
Read more: Shilpa ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा…
Read more: प्रेमिका के आंगन में सजी आशिक की चिता
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
Read more:6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…












