spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मधु मेंटाना की फिल्‍म में राम-सीता बन सकते हैं Hrithik-Deepika, जानें कितने में बनेगी फिल्म  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : रामानंद सागर के सीरियल के अलावा रामायण पर अब तक अनेक फिल्में बन चुकी हैं। सबने अपने-अपने अंदाज में भगवान राम की कहानी को पर्दे पर उतारा है। अब निर्माता मधु मेंटाना ‘रामायण’ पर बहुत बड़ी फिल्म बना रहे हैं। आ रही रिपोर्ट की मानें तो मेंटाना ने फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये का रखा है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को डायरेक्ट करेंगे नीतीश

मधु मेंटाना की ‘रामायण‘ का डायरेक्शन नीतीश तिवारी करेंगे। नीतीश ‘दंगल‘ जैसी सुपरहिट फिल्म पहले बना चुके हैं। एक सूत्र के अनुसार, मधु मेंटाना ने जल्द ही अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल से फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी खरीद ली है। कहा जा रहा है कि अब वे बैनर को अकेले ही चलाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बिग बी के बोलते ही जलने लगती है Light, जानें कैसे

दर्शकों के सामने 3डी में पेश होगी फिल्म

‘रामायण’ मधु का उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे वह इसी बैनर तले बनाने वाले हैं। वह ‘रामायण’ को 3डी में दर्शकों के सामने पेश करेंगे। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को ‘रामायण’ पर रिसर्च करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि ऐसा करने से फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही ये भी बताया गया है कि मधु मेंटाना ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Comedian कपिल के साथ धोखाधड़ी में Designer दिलीप की Sister गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...