spot_img
spot_img

बिग बी के बोलते ही जलने लगती है Light, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अमिताभ बच्‍चन के खास मास्क का वीडियो हुआ वायरल

कोहराम लाइव डेस्क : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का अंदाज तो कुछ अलग होगा ही। डिफरेंस इन स्‍टाइल मस्‍ट अट्रैक्‍ट। इट नीड्स नॉड टु मेंशन। यह भी कहने की बात नहीं कि वह सोशल मीडिया पर अपने विशेष अंदाज में ही एक्टिव रहते हैं। वह अपने दिन का प्रारंभ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ करते हैं। वह हर मौके पर अपने फैंस को बधाई देना भी नहीं भूलते। अमिताभ ने गणतंत्र दिवस की 72वीं पर फैन्स को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान वह एक अनोखे मास्क में नजर आए। इसका वीडियो सोशल​ मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी खासियत यह है कि जब बिग बी बोलते हैं, तो लाइट जलने लगती है। इस वीडियो पर न सिर्फ बिग बी के फैंस, बल्कि उनके नाती-नातिन अगस्त्या नंदा और नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : नीलगाय के खाल-मांस और हथियार के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

जैसा एक्‍सप्रेशन, वैसी लाइट

अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वह एक मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मास्क में एक हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। बिग बी जैसे-जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं, उस मस्क पर लगी लाइटें जलने लगती है और सामने वाले को एक्शन बताती है। अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है। इस मजेदार वीडियो में अमिताभ बच्चन मास्क पहनकर बोलते हैं, ‘गणतंत्र दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।’

इसे भी पढ़ें : लाल किले पर बवाल : 22 एफआईआर दर्ज, CCTV से नपेंगे उपद्रवी

जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्रमें नजर आएंगे बिग बी

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय और अक्किनेनी नागार्जुन लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा बिग बी एक और फिल्म ‘झुंड’ में काम कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...