spot_img

कैंसर मरीज चिकित्‍सक ने महिला Doctor को गोली से उड़ाया, फिर की…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

भारतीय मूल के इस चिकित्‍सक की पहचान भरत नरुमानची के रूप हुई है

टेक्सास : अमेरिका में एक भारतीय मूल के चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट चिकित्‍सक ने टेक्सास के अस्पताल में एक महिला चिकित्‍सक डॉ.डॉडनसन को गोली से उड़ा दिया। उसके बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना को अंजाम देने से पहले 43 वर्षीय शख्स ने कुछ देर तक लोगों को बंधक बनाए रखा था। यह शख्स खुद आखिरी स्टेज के कैंसर का मरीज था।

शुरुआत में बंधक बनाए कुछ लोग भाग गए थे

पुलिस के अनुसार, हथियारबंद शख्स की पहचान डॉक्टर भरत नरुमानची के तौर पर हुई है। पुलिस को एक कॉल आया, जिसके मुताबिक, एक शख्स बंदूक के साथ चिल्ड्रन मेडिकल ग्रुप में घुस गया और उसने बिल्डिंग में लोगों को बंधक बनाया। पुलिस का कहना है कि शुरुआत में शख्स ने कुछ लोगों को बंधक बना कर रखा था, लेकिन कुछ भाग गए और फिर अन्य को शख्स ने खुद छोड़ दिया। हालांकि, उसने कैथरीन डॉडसन नाम की एक बाल रोग चिकित्सक को बंधक बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें : 1 फरवरी से देश के सिनेमाहॉल अनलॉक, झारखंड में अबतक तय नहीं

दोनों के बीच किसी संबंध का नहीं लगा है पता

यह शख्स एक हफ्ते पहले भी चिल्ड्रन मेडिकल ग्रुप में आया था। हालांकि, पुलिस को फिलहाल डॉक्टर डॉडनसन और डॉक्टर नारुमानची के बीच और किसी तरह के संबंध का पता नहीं लगा है।

डॉक्‍टर को मनाने की कोशिश रही असफल

डॉक्टर नारुमानची को पहले मनाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रही। इसके बाद SWAT ऑफिसर बिल्डिंग में घुसे, जहां उन्हें डॉडसन और नारुमानची मृत अवस्था में मिले। पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, ऐसा लगता है कि डॉक्टर नारुमानची ने डॉक्टर डॉडसन को गोली मारने के बाद आत्महत्या की। मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका की First महिला Finance minister बनीं  जैनेट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...