spot_img
spot_img
spot_img

Japan में Corona को भी आखें दिखा रहा सुसाइड जानिए क्‍या है कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लॉकडाउन से उत्‍पन्‍न निराशा बढ़ा रही आत्‍महत्‍या की प्रवृत्ति

कोहराम लाइव डेस्क : लंबे समय से दुनिया के अधिकतर देश Corona Virus के संक्रमण को फेस कर रहे हैं। Japan समय से किए गए अपने सख्त उपायों के कारण अब तक महामारी से लगभग बचा हुआ है। लेकिन, वह इन दिनों एक अलग खतरे से जूझ रहा है। यह खतरा है suicide का। कोरोना को भी आंखें दिखा रहा कोरोना। वहां लोग कोरोना के बजाय आत्महत्या से ज्यादा जान गंवा रहे हैं। यह खतरा कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन से उत्‍पन्‍न निराशा के कारण ही बढ़ रहा है। जापान जैसे विकसित देश देश के लिए यह हैरत में डालने वाली स्थिति है।

अक्‍टूबर में 2153 लोगों ने मौत को गले लगाया

जापान की National Police Agency की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वहां अक्टूबर में जितने लोग  Corona Virus से नहीं मरे, उससे ज्यादा suicide मरे। जापान में अकेले अक्टूबर में 2153 लोगों ने जीवन से निराश होकर मौत को गले लगा लिया। यहां कोरोना महामारी से अब तक 2087 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें : Oxford की Vaccine का 90% नहीं ,62% दिख रहा प्रभाव :एस्ट्राजेनका

लोगों में बढ़ रहा है लॉकडाउन इफेक्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि मौतों कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन की वजह से लोगों में बढ़ती निराशा सुसाइड का मुख्‍य कारण है। लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने में तो कामयाब रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन इफेक्ट की वजह से वे मानसिक तनाव का शिकार होने से खुद को नहीं बचा पा रहे हैं।

Japan में दो बार लगा हल्का लॉकडाउन

उल्‍लेखनीय है कि Japan सरकार कोरोना पर नियंत्रण के लिए अब तक दो बार लॉकडाउन लगा चुकी है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक भारत, इटली, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तुलना में जापान में लगाए गए लॉकडाउन उतने सख्त नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि जब जापान में इतनी मौतें हुई हैं तो बाकी देशों में इससे ज्यादा मौते हुई होंगी। हालांकि बाकी देशों का आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है।

महिलाओं में खुदकुशी की प्रवृत्ति अधिक

जापान के अधिकारी इस बात को लेकर हैरत में हैं कि पिछले साल सुसाइड के मामलों में तेजी से गिरावट आई थी, लेकिन इस साल कोरोना की वजह से ये तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डेटा स्टडी में ये भी पता चला है कि suicide करने वालों में ज्यादा संख्या महिलाओं की है। कम बजट में घर चलाने का टेंशन, बच्चों और परिवार की सेहत के प्रति चिंता के कारण ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : निशा बनीं पाकिस्तान की पहली Transgender Lawyer

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...