इससे पहले कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी की भी कोरोना से हो चुकी है मौत
नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर जारी है। लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना ने अबतक देश के कई नेताओं की जान ले ली है। अब राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक किरण माहेश्वरी की मौत भी कोरोना के कारण हो गई। हाल में ही वह कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। इसके बाद उनका इलाज हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। किरण माहेश्वरी, राजस्थान की दूसरी विधायक हैं, जिनकी मौत कोरोना की वजह से हुई।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, ‘बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’
इसे भी पढ़ें : लोकल हेलमेट बनाने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना, होगी जेल
बताया जा रहा है कि राजसमंद से बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान कोटा में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। वे कोटा उत्तर नगर निगम की चुनाव प्रभारी थीं। इससे पहले सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का भी निधन कोरोना की वजह से हुआ था।
इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर






