UP में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग की काट डाली गर्दन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपने एक रिश्‍तेदार के घर आई थी नाबालिग लकड़ी 

यूपी में लड़कियों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर खड़ा हुआ सवाल

कोहराम लाइव डेस्क : अपने रिश्‍तेदार के घर आई थी एक नाबालिग। गांव के ही एक युवक ने उसे अपने पास बुलाया। उसने लड़की के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया तो पहले उसके हाथ का अंगूठा काट दिया। उसके बाद काटकर सिर से अलग कर दी उसकी गर्दन। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घोर हैवानियत भरी यह वारदात शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव में हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद UP के बलिया में एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : UP में आज से लव जिहाद कानून लागू, धर्म परिवर्तन पर मिलेगी ये सजा

खेत में सब्जी तोड़ने गई थी नाबालिग

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। वहीं गांव के एक युवक उससे छेड़खानी का प्रयास करने लगा। वह नाबालिग को अपने पास बुला रहा था, लेकिन वह नहीं गई। लड़की का विरोध देख लड़का गुस्‍से में आ गया और उसने हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम दिया।

मौके पर पहुंचे SP

इस घटना की सूचना म‍िलते ही पुल‍िस मौके पर पहुंची। मौके पर पर पहुंचे SP की मानें तो एक लड़की की उसी गांव के ही एक युवक ने गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : PM Modi ने वैक्सीन की डेवलपमेंट प्रोसेस देखी, कही ये बात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...