spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, जानें क्‍या करें और क्‍या ना करें

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : आज यानि 30 नवंबर 2020 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि चार घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड बताई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो इसे ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 1:04 मिनट पर शुरू होगा।

चार घंटे लंबा चलने वाला यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:13 मिनट पर अपने चरम पर होगा और 5:22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण बेहद अहम होने वाला है और यह रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि पर पड़ने वाला है।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

वैसे तो ग्रहण अपने आप में प्रकृति का अद्भुत नजारा है। इससे जुड़ी कई स्वास्थ्य चिंताओं के चलते लोग डरते भी हैं। ग्रहण को देखने के कुछ खराब प्रभाव विज्ञान से साबित है, जबकि कुछ अन्य ज्योतिषीय विश्वास के चलते है। हालांकि, इसके पीछे कोई वैज्ञानिक आधार है, बल्कि सिर्फ ग्रह-नक्षत्र की बात है। मगर जहां सुरक्षा का सवाल है, वहां एहतियात तो जरूरी है। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण यह इतना प्रभावशाली नहीं होगा। देश और दुनिया पर इस ग्रहण का खास प्रभाव नहीं देखा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : लो‍कल हेलमेट बनाने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना, होगी जेल

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

इस चंद्र ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। वहीं चंद्र ग्रहण से शुरू होने से पहले सूतक लग जाता है लेकिन इस बार यह उपछाया ग्रहण है, इसलिए इस दौरान इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण में बरते जाने वाली सावधानियां

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए खराब समझे जाते हैं। कहा जाता है कि ग्रहण के समय उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बच्चे की सुरक्षा के लिए इस दौरान खाना, पीना और नींद से भी बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :  कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर

आंखों पर असर

सूर्य ग्रहण के विपरीत, चंद्र ग्रहण आंखों के लिए खराब नहीं होता है। आप अपनी खुली आंख से बिना किसी खास उपकरण या सुरक्षात्मक ग्लास के देख सकते हैं।

ग्रहण के दौरान भोजन होता है दूषित

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहण भोजन को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए खाने-पीने से बचने की ग्रहण के समय सलाह दी जाती है। इसके अलावा, पका हुआ खाना घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि चांद से निकलनेवाली अल्ट्रावॉलेट किरण पहले से बने खाने को खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...