spot_img

जानकी दास जी महाराज का निधन, देश के कई राज्यों में शोक की लहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अयोध्या कनक भवन, जयपुर, रांची और लोहरदगा के राम मंदिरों के मुख्य महंत थे
  • लोहरदगा गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में उनका लंबा समय बीता है

लोहरदगा : श्री श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर ठाकुरबारी लोहरदगा, लाल साहब दरबार कनक भवन अयोध्या जी, जानकी जीवन कुंज गंगौरी बाजार, जयपुर राजस्थान और श्रीराम जानकी मंदिर तपोवन रांची के मुख्य महंत जानकी दास जी महाराज 29 नवंबर की सुबह नौ बजे साकेत वास में चले गए। यानी उनका देहावसान हो गया। 30 नवम्बर को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के कनक भवन से सरयू जी के लिए उनकी शोभायात्रा निकाली जायेगी।

इसे भी पढ़ें : कोहली बिग्रेड आस्‍ट्रेलिया में फेल, मैच के साथ सीरीज भी गंवाई

वे 98 वर्ष से अधिक के थे। उनके निधन (साकेत वास) से झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में शोक की लहर है।

उनके निधन पर अयोध्या के रामनरेश शरण, जन्मेजय महाराज, रांची के ओम प्रकाश शरण,पुजारी रामविलास दास, पुजारी अयोध्या दास, पुजारी मोहनदास, राजस्थान के महंत सेतराम शरण के अलावा लोहरदगा के मदन मोहन पांडेय,चतुर्भुज दास,सच्चिदानन्द लाल, हनुमान प्रसाद राजगढ़िया,त्रिवेणी दास, युगल किशोर पोद्दार, अशोक पोद्दार, शरच्चंद्र आर्य, डबला मुखर्जी, दिनेश पांडेय, आनंद पांडेय, मोहन दुबे, मुकेश दुबे, अशोक पाठक, रांची के ओम प्रकाश छबडा, गुमला के बलदेव शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : Bike Accident में पति-पत्नी की मौत, हेलमेट नहीं पहना था दोनों ने

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...