spot_img

Bike Accident में पति-पत्नी की मौत, हेलमेट नहीं पहना था दोनों ने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : हेलमेट नहीं पहनने से Bike Accident में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह सड़क हादसा हुआ लातेहार-नवादा रोड पर। बाइक एक बोलेरो की चपेट में आ गई। इसमें पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई। देर शाम हुए हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

बेटी की ससुराल से लौट रहे थे पति-पत्नी

मृतकों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी जीतन उरांव (40) और उसकी पत्नी नागो देवी (35) के रूप में की गई। जीतन उरांव अपनी पत्नी के साथ बाइक से हेरहंज पंचायत के हुर गांव अपनी बेटी की ससुराल आए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में बोलेरो की चपेट में आ गए, जिससे जीतन उरांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नागो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Bike Accident के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से उसे डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इधर, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया।

इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...