spot_img

तीन लोगों की हत्या के मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : डायन-बिसाही के फेर एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या मामले में दो और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोचन मुंडा और सनिका मुंडा से पुलिस ने मृतक छात्रा के मोबाइल और हत्याकांड को अंजाम देने वाले हथियार (बांस और दउली) बरामद किया है। इस हथियार से अपराधियों ने तीनों की निर्मम हत्या कर शव को दफना दिया था। इससे पहले तीन अभियुक्तों मुंडा, रघु मुंडा और विश्राम मुंडा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एक ही परिवार के तीन लोगों को मार डाला था

पिछले महीने आठ अक्टूबर से लापता स्कूली छात्रा, उसकी मां और पिता को उसके घर से अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। मामले की जानकारी उसके परिजनों ने 12 अक्टूबर को पुलिस को दी, तब जाकर सायको पुलिस ने मामला दर्ज किया. इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को पुलिस ने 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, जिसमें सोमा मुंडा, रघु मुंडा और विश्राम मुंडा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : भगवान Birsa के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य : सीएम

डायन-बिसाही बताकर दिया गया था घटना को अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को दिए अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया था कि मां, बेटी और उसके पिता डायन थे। इसलिए उसकी हत्या कर दी गयी। गांव से तीन किमी दूर रबा नदी के झरना किनारे ले जाकर शव को दफना दिया था। इस कांड को अंजाम देने में पांच लोगों के अलावा दर्जनों अपराधी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : ढाई महीने बाद निकाली गई किशोरी की दफनाई लाश, अब होगी जांच

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...