spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भगवान Birsa के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा की जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने राज्यवासियों की दी शुभकामनाएं
  • राज्यपाल ने कहा, कोरोना काल में सभी अपने दायित्वों और दिशा-निर्देशों का पालन करें

रांची : #धरती_आबा_बिरसा_मुंडा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान Birsa जयंती पर राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया जा रहा है और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस को लेकर भी कई समारोह आयोजित किए गए हैं।

राज्यपाल ने मीडिया जगत के लोगों को विशेष संदेश दिया

द्रौपदी मुर्मू ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है और सभी राज्यवासियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने मीडिया जगत के तमाम पत्रकारों को भी विशेष बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस जैसी समाज के समक्ष में जिस विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निरंतर पालन करते रहे और जनमानस को सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने तथा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते रहे, यह सराहनीय है।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

सीएम ने कहा, भगवान Birsa के संघर्ष-साहस को अपनाने की जरूरत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस और भगवान Birsa जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति ‘धरती आबा’ के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी सभी झारखंडवासियों को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

समाधि स्थल पर जाकर भगवान बिरसा को नमन

बिरसा चौक पर माल्यार्पण के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर जाकर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से भगवान बिरसा के साहस, संघर्ष और वीरता की राह पर चलने की प्रेरणा लेने को कहा।

वहीं राजधानी के बिरसा चौक पर भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि चढ़ाने के लिए गणमान्य लोगों का सुबह से ही आगमन हो रहा है। सभी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित कर रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं ने भी बिरसा चौक पर भगवान बिरसा को नमन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश समेत अन्य नेतागण शामिल रहे।

जैप वन में शहीदों का किया सम्मान

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रांची के डोरंडा स्थित जैप वन में पुलिस अलंकरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। #धरती_आबा_बिरसा_मुंडा

इसे भी पढ़ें : World Kindness Day : गड्डे में गिरा हाथी का बच्चा, बचाने पहुंच गया हाथियों का झुंड और फिर…

जैप वन में शहीद के परिजन को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...