Kohramlive Desk : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रन से करारी हार दी है। 1-0 की बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। बता दें की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं, शुभमन गिल के धमाकेदार दोहरे शतक के बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने 208 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन यहां से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया दिया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो














