spot_img

टेस्ट सीरीज के बीच नए T20 कप्तान का हुआ ऐलान, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : साउथ अफ्रीका ने अपनी T20 टीम के लिए नए कैप्टन का नाम अनाउंस कर दिया है। 28 साल के एक खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका की T20 टीम की कमान सौंपी गई है। ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League) में भी कप्तानी करता हुआ नजर आएगा। तेम्बा बावुमा की जगह एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को नया कप्तान बनाया गया है। तेम्बा बावुमा ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मार्कराम ने 2014 में ICC U19 वर्ल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका U19 टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। वह अब सीनियर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। एडेन मार्कराम ने हाल ही में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ SA 20 में कप्तान के रूप में खिताबी जीत का स्वाद चखा है।

IPL 2023 में सनराइजर्स के लिए भी करेंगे कप्तानी

बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एडेन मार्कराम को अपना नया कप्तान (New Captain) नियुक्त किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान केन विलियमसन बेहद खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिसके कारण इस फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन को इस साल टीम से रिलीज कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2022 की नीलामी में एडेन मार्कराम को खरीदने के लिए 2.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उस IPL 2022 सीजन में एडेन मार्कराम ने 12 पारियों में 139.05 की स्ट्राइक रेट और 47.62 की औसत से 381 रन बनाए थे।

बल्लेबाजी का ग्रैंड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के स्‍टार बल्‍लेबाज एडेन मार्करम ने आईपीएल में अब तक कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने तीन अर्धशतक की मदद से 527 रन बनाए हैं। मार्करम की औसत 40.54 की रही जबकि स्‍ट्राइक रेट 134.10 का रहा। एडेन मार्करम ने एक विकेट भी लिया है। एडन मार्करम के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने दो सीजन आईपीएल में खेले हैं। एडेन मार्करम ने आईपीएल 2021 में 6 मैचों में 146 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में भी एडेन मार्करम ने 14 मैचों में 381 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें : हुड़दंगियों से निपटने की खुली छूट : DGP

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों का कोई जिल्लत-जलालत या अपमान नहीं, सभी सही सलामत

इसे भी पढ़ें : Holika Dahan 2023: आज 12 बजे रात के बाद होगा होलिका दहन, 8 मार्च को होली

इसे भी पढ़ें : होली का बेहतरीन गाना भिंगो गया तन-बदन, घर-घर छा गई रीमा वर्मा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मामूली बात पर बाप को किया ल*हुलूहान, बेटा का जबड़ा तोड़ा, एक्शन में पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : दो मासूमों के सिर से छिन गया मां-बाप का साया… देखें कैसे

 

spot_img

Related articles:

IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…

IPL के चमचमाते मंच पर एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने खेल से ज्यादा विवाद को सुर्खियों में ला दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, जो टीम की कमान संभाले हुये हैं... अब खुद सवालों के घेरे में हैं। IPL 2026 के 40वें मु

Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

मुंबई में आज नजारा कुछ खास था। वजह... क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) का 53वां जन्मदिन

मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर खड़ी कर देती है, जहां दिल टूट रहा होता है, लेकिन कर्तव्य पुकार रहा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने ऐसा ही एक फैसला लिया, मां

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…

U-18 एशिया कप 2026 की तैयारियों के लिये लगे राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के 11 हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भोपाल के SAI सेंटर में कैंप लगा था। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इसी कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के