Ranchi (Pawan Thakur) : एक मामूली बात पर चंद लोगों ने मो. सलीमुद्दीन पर तलवार और अन्य घातक हथियार से मारकर उन्हें लहुलूहान कर दिया, वहीं बीच बचाव करने आये उनके बेटे आसिफ अली को भी नहीं छोड़ा गया। रड से मारकर उसका भी जबड़ा तोड़ दिया गया। सरेआम दोनों बाप-बेटे पर घातक हथियारों से हमला किया गया। यह वारदात राजधानी रांची के अरगोड़ा रेलवे स्टेशन पार्किग के बाहर हुई। अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार ने इस कांड को काफी गंभीरता से लिया है। ताबड़तोड़ छापामारी कर दो हमलावरों मो. फिरोज उर्फ भूसा और मो. नसीम उर्फ डबला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस कांड में शामिल फरार पांच अन्य गुनाहगारों को जोर-शोर से खोजा जा रहा है। पकड़े गये दोनों हमलावर अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू बगीचा टोली का रहनेवाले हैं। इस संबंध में जख्मी मो. सलीमुद्दीन की पत्नी शबनम खातून के बयान पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास कडरू बगीचा टोली में रहनेवाली शबनम खातून ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि बीते कल रात साढ़े नौ बजे उनके पति मो. सलीमुद्दीन अपने मालिक की कार को अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पार्किग के बाहर लगाया। उसी समय मो. फिरोज ने उन्हें वहां से गाड़ी हटाने को कहा। इसी मामूली बात पर बकझक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि मो. फिरोज उर्फ भूसा और उसके भाईयों ने उनके पति पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। उन्हें बेतरह मारा-पीटा गया। बीच बचाव करने जब उनका बेटा आसिफ अली गया तो उसपर भी हमला कर दिया गया। उसका जबड़ा तोड़ दिया गया। दोनों बाप-बेटे को इस कदर मारा-पीटा गया कि दोनों बेहोश हो गये। शबनम खातून का इल्जाम है कि बाप-बेटे को बेहोश करने के बाद सभी हमलावर उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद उनके दामाद शहरयार खान को भी मारकर उसका बायां हाथ तोड़ दिया। वहीं घर में मौजूद महिलाओं के साथ बुरा सलूक किया। शमबन खातून ने दर्ज FIR में मो. फिरोज और उसके भाई मो. नसीम उर्फ डाबला, सलीम अंसारी उर्फ बढ़ू, कलीम अंसारी उर्फ छोटू, गेतू अंसारी, डेले अंसारी एवं एक अन्य गुड्डू अंसारी उर्फ बिहारी को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है।
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के मारे जाने के बाद मासूम भाइयों का क्या हुआ… देखें यहां
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में फिर आग, इस बार धधक उठा कचरा गोदाम… देखें वीडियो






