spot_img
spot_img
spot_img

दो मासूमों के सिर से छिन गया मां-बाप का साया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Praveen Pandey, Barkattha) : दो छोटे-छोटे मासूमों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया। रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की जान चली गई। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने मामा के घर से वापस लौट रहे थे। हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोन्हरा खुर्द के पास जीटी रोड पर एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पति डीलो साव की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, इलाज के दरम्यान पत्नी लीलावती देवी ने दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के बाद गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक जीटी रोड जाम रखा। लोग सड़क निर्माण कर रही कंपनी से मुआवजे की मांग कर रहे थे।

मामा घर से लौट रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार डीलो साव अपनी बीवी के साथ मामा के घर गया हुआ था। मामा का घर मौगडहा बरही में है। वहां से वापस अपने घर बरकट्ठा लौट रहा था। दोनों बाइक से आ रहे थे। घर से कुछ ही दूर थे कि एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। एक्सीडेंट की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। देखा तो लहूलुहान डीलो साव की सांसों की डोर टूट चुकी थी। वहीं, खून से लतपथ उसकी बीवी दर्द से कराह रही थी। आनन-फानन में जख्मी लीलावती को बरकट्ठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर थी। हजारीबाग ले जाने के दरम्यान लीलावती ने भी दम तोड़ दिया।

घर में कोहराम मच गया

दोनों पति-पत्नी की मौत की फैली खबर उनके घर तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। डीलो साव घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें अब यही चिंता सता रही है कि दोनों मासूमों का पालन-पोषण कैसे होगा।

दो घंटे तक जाम कर दिया जीटी रोड

वहीं, हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा उबाल पर था। गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक जीटी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान रोड के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। लोगों की मांग थी कि सड़क निर्माण करवा रही कंपनी मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दे। लोगों का इल्जाम था कि कंपनी सड़क सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर काम कर रही है। कंपनी के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड से तमिलनाडु पहुंची टीम, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 मार्च से छायेंगे बादल, 7-8 मार्च को बारिश!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...