spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

होली का बेहतरीन गाना भिंगो गया तन-बदन, घर-घर छा गई रीमा वर्मा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur / Nandini Singh) : ऐ भौजी, काहे चेहरा उतरा सा है ? भैया आपके जीवन में रंग घोल गए हैं, पता है ना 2 दिन बाद होली है। होली में दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। घर के आंगन में खाट पर लेटी भौजी ननद की यह बोल सुन अंगड़ाई ली और भारी मन से बोली- क्या बताऊं, पिया ले गए जिया, पहली ही नजर। जब से उनसे नाता जुड़ा, हर रोज अरमान भी मचल उठते हैं। काश, आज वह परदेश से लौट घर में होते, तब नजारा ही कुछ और होता। बस, अब तो मन में एक ही उमंग और तरंग… उन संग खेलूंगी होली। हर कोई अपने रसिया और छैला के करीब… पर वक्‍त ने क्‍या सितम कर दिखाया कि वह हमसे दूर। हमें कुछ भी नहीं चाहिए, चाहिए तो सिर्फ अपना सैंया… अरे, भौजी उदास मत हो, अपनी दिलकश आवाज की जादूगर मशहूर सिंगर रीमा वर्मा की होली पर रिलीज गीत ”मेहर से होली” सुन ला, तन-मन भिंग जाई। फागुन के इस महीने में बौराये लहलहाती तोरिया, मदमस्त सरसों और परास के केसरिया फूलों के बीच ठुमके लगाती रीमा वर्मा घर-घर छाई है।

सुर संग्राम में गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली रांची की सिंगर रीमा वर्मा की “मेहर से होली” बाजार में धूम मचा रखी है। होली में अपने गाने के दम पर लोगों को झुमा रीमा खूब वाहवाही बटोर रही है। पटना दरियापुर गोला की तारामति कुमारी ने कहा कि पहली बार होली पर बिना फूहरता के गाना सुनी। बहुत अच्छा लगा। पूरे परिवार के संग बैठकर सुनने वाला गाना है। पिंकी ने कहा कि रीमा के गाने का तरीका और पोशाक बेहतरीन है। वह सबको झुमा गई। होली के मौके पर एक ही आंगन में जुटी टुन्नी देवी का कहना है कि गाना में कोई अश्लीलता नहीं है। सबके साथ देखा और सुना जा सकता है। वहीं, सपना को रीमा वर्मा का कॉस्ट्यूम और डांस करने का तरीका भा गया। रीमा के फैंस क्या बोल गये देखें…

रीमा वर्मा का यह होली गीत पूरा सुनने और देखने के लिए नीचे दिये गये वीडियो पर क्लिक करें…

इसे भी पढ़ें : मामूली बात पर बाप को किया ल*हुलूहान, बेटा का जबड़ा तोड़ा, एक्शन में पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : कई स्कूली बच्चों को एक साथ करना पड़ा एडमिट… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...